रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज/जानलेवा मांझे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पतंग एवं मांझा विक्रय करने वाली दुकानों की गहनता से जांच की गई तथा संबंधित दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पूर्णतः बंद रखने के संबंध में नोटिस जारी किए गए। साथ ही सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि किसी के द्वारा प्रतिबंधित मांझे का विक्रय किया जाता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा । ज्वालापुर पुलिस आमजन की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के जानलेवा मांझे के विरुद्ध आगे भी निरंतर अभियान जारी रहेगा ।















Leave a Reply