बुलेट पर रेट्रो साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़ना भारी मिस्टेक ही है रानीपुर पुलिस चेकिंग के दौरान भागने की फ़िराक़ में था बुलेट राजा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | बुलेट मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालना कानून का उल्लंघन है और यह “भारी मिस्टेक” साबित हो सकती है। इस प्रकार की हरकतें न केवल सार्वजनिक शांति भंग करती हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं । रानीपुर पुलिस चेकिंग के दौरान उक्त बुलेट चालक पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था, किंतु सतर्कता बरतते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा उसे मौके पर ही रोक लिया गया । जांच के दौरान वाहन में अवैध रेट्रो साइलेंसर लगा पाया गया । UK08 AN 1937 वाहन के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । हरिद्वार पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि रेट्रो साइलेंसर, स्टंट एवं तेज आवाज जैसे कृत्यों से बचें, नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करें ।

नाम पता बुलेट राजा
विकास चौहान पुत्र किशन पाल सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *