मादक पदार्थ तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम 83.36 ग्राम चरस सहित 01 तस्कर गिरफ़्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

श्यामपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड राज्य को नशा मुक्त किए जाने के संकल्प के दृष्टिगत तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में मादक पदार्थों/नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के दौरान नियमित चेकिंग/गश्त के समय ध्रुव चैरिटेबल अस्पताल से श्यामपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर 01 संदिग्ध को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । पकड़े गए संदिग्ध के कब्जे से 83.36 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई । उक्त बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर मु0अ0सं0 06/2026 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता आरोपी
सहनवाज पुत्र मुनीर निवासी ग्राम श्यामपुर, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 36 वर्ष

बरामदगी
83.36 ग्राम अवैध चरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *