देवभूमि शिवालिक व्यापार समिति (उत्तराखंड ) ने जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित जी से सामाजिक एवं व्यापारिक समस्याओं को लेकर करी मुलाकात |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | देवभूमि शिवालिक व्यापार समिति (उत्तराखंड ) ने जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित से सामाजिक एवं व्यापारिक समस्याओं को लेकर करी मुलाकात |
जिसमें प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा प्रदेश महासचिव एवं भगवा हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड प्रदेश सलाहकार बिपिन श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा नगर अध्यक्ष (शिवालिक नगर क्षेत्र ) शांतनु मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश शर्मा भगवा हिन्दू सेना के राष्ट्रीय महासचिव नवीन पाल उपस्थित रहे |

मुख्य समस्याएं एवं सुझाव :

(•शाम को रोजाना शिवालिक नगर की मेन रोड पर जाम लगता है, शाम को शिवालिक नगर मेंन रोड पर यातायात के व्यस्ततम समय में दो (02) ट्रैफिक पुलिस की उपस्थिति की जाए जिससे जाम की समस्या का निदान हो सके, सड़क पर खड़ी सभी अव्यवस्थित वाहनों को नोटिस दिया जाए जिससे भविष्य में वो ऐसा न करे,
* शिवालिक नगर क्षेत्र में सूखा नशा व खुले में गाड़ियों में शराब का सेवन हो रहा है, जिस पर प्रतिबंध लगना अति आवश्यक है,

* मंगलवार को अंडे व मांस (नॉन वेज) की दुकाने खुली रहती है, मंगलवार को मांस, अंडे व सभी तरह कि नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगे,

* शिवालिक नगर में हो रहे अतिक्रमण पर प्रशासनिक कार्यवाही होने के बाद भी पूर्ण रूप से अंकुश नहीं लग पा रहा है, इस विषय पर ध्यान देना अति आवश्यक है।

* वेंडिंग ज़ोन निश्चित किया जाये (विपरीत चिन्मय डिग्री कॉलेज),

* चाइनीज़ मांझे पर रोक तत्काल प्रभाव से लगाई जाए,

* सुभाष नगर से फाउंड्री गेट तक एक कनेक्टिंग रोड का निर्माण कराया जाए, जिससे वहां के व्यापारियों को और लाभ मिल सके )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *