नाबालिक के अपहरणकर्ता को दबोच लाई हरिद्वार पुलिस नाबालिग पीड़िता को किया सकुशल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | वादिनी निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश द्वारा वादिया की नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 641/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । महिला व नाबालिग संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार निर्देशित क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त चंद्रभान उर्फ काले पुत्र मुकेश निवासी ग्राम सादात थाना कोतवाली बिजनौर को दबोच कर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया | मुकदमा उपरोक्त में धारा 64 (2)(एम) बीएनएस व 5 (एल)/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है ।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
चंद्रभान उर्फ काले पुत्र मुकेश निवासी ग्राम सादात कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *