रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | प्रातः पुल जटवाड़ा पर एक व्यक्ति घूमते हुए मिला जिसको चेतक कर्मचारीगण कांस्टेबल अंकुर चौधरी कांस्टेबल अरुण कोटनाला द्वारा नाम पता पूछा गया तो इसके द्वारा अपना नाम प्रमोद सोनी बताया गया पूछताछ के दौरान उपरोक्त व्यक्ति मानसिक तौर पर अस्वस्थ नजर आया । जिसे सुरक्षा की दृष्टि कोतवाली ज्वालापुर में लाया गया प्रमोद सोनी उपरोक्त थाना कार्यालय में बैठ कर पूछताछ किया गया तो इसने अपने पिताजी का नाम राजेश कुमार सोनी प्रयागराज का होना बताया पर प्रमोद सोनी के संबंध में जानकारी हेतु प्रयागराज थाना इलाहाबाद से संपर्क किया गया । जिनके द्वारा बताया कि प्रमोद सोनी के संबंध में उनके परिजन द्वारा घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में मौखिक रूप से सूचना दी गई है तत्पश्चात कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा परिजनों का नंबर लेकर संपर्क किया गया जिस पर प्रमोद सोनी के पिताजी राजेश सोनी द्वारा बताया कि मेरा लड़का दिमाग की रूप से अस्वस्थ है और घर से कहीं चला जाता है आप मेरे लड़के को अपने पास रखना हम लोग प्रमोद को लेने हरिद्वार आ रहे हैं । प्रमोद सोनी के पिताजी राकेश सोनी कोतवाली ज्वालापुर आकर अपने लड़के को सकुशल पाकर हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट किया ।















Leave a Reply