रुड़की पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर 01 व्यक्ति को धारा 170 BNSS के अंतर्गत किया गया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | कोतवाली रुड़की पुलिस को सूचना लड़ाई झगड़े की सूचना मिली, पुलिस ग्राम शेरपुर में पहुँची तो पाया गया कि शिवकुमार पुत्र स्व0 वीरेंद्र कुमार, निवासी ग्राम शेरपुर, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार, अपनी पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा था । पुलिस कर्मियों द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु वह नहीं माना और लगातार उपद्रव पर आमादा रहा। उक्त स्थिति को देखते हुए आरोपी को धारा 170 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया ।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।

नाम पता आरोपी
शिवकुमार पुत्र स्व0 श्री वीरेंद्र कुमार
निवासी ग्राम शेरपुर, थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार उम्र 42 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *