रुद्रप्रयाग | जनपद में अवैध नशे के सौदागरों और शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के कुशल निर्देशन में गठित टीम ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को वाहन सहित गिरफ्तार किया है ।
घटना का विवरण:
अवैध शराब और नशे की रोकथाम हेतु गठित पुलिस टीम, जिसमें अपर उपनिरीक्षक दरवान सिंह और कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल थे, क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। जगोठ-कमसाल मोटर मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसके भीतर से 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । अभियुक्त का विवरण: रूप चंद पुत्र राकेश लाल ग्राम कमसाल, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग ।
बरामदगी: अवैध अंग्रेजी शराब: 04 पेटी।
वाहन: बोलेरो (नंबर UK 13 TA-0424), जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
पुलिस की अपील: रुद्रप्रयाग पुलिस जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से भी अपील है कि यदि कहीं भी नशे का अवैध कारोबार हो रहा हो, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें ।














Leave a Reply