रिपोर्ट – वंश शर्मा
रूडकी | वादिया निवासी ग्राम भंगेडी कोतवाली रूडकी ने कोतवाली रूडकी पर तहरीर देकर बताया कि वादिनी की पुत्री उम्र 17 घर से बिना बताये कहीं चले जाना व वापस लौटकर नही आने के के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 490/2025 धारा 137(2)बीएनएस पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम मे उक्त पीडिता को पुलिस ने पूर्व मे ही बरामद करा लिया था पीडिता द्वारा अपने कथनो मे अंकित किया गया कि उसे अरूण कुमार पुत्र विजय पाल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मसाही कला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा बहला फुसला कर ले गया था जिसके आधार पर 137(2)/ 87 BNS व 11/12 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गयी । जिसपर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अरूण को दबोचने में सफलता हासिल की ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अरूण कुमार पुत्र विजय पाल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मसाही कला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
















Leave a Reply