कोतवाली गंगनहर द्वारा साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान के तहत ग्राम शाहपुर में चौपाल का आयोजन |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में कोतवाली गंगनहर प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी के नेतृत्व में ग्राम शाहपुर में जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया । उक्त चौपाल के माध्यम से क्षेत्रवासियों को साइबर सुरक्षा, साइबर फ्रॉड से बचाव, नशे के दुष्परिणामों एवं नशा मुक्ति, साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । पुलिस टीम द्वारा लोगों को बताया गया कि किस प्रकार साइबर ठगी से बचा जा सकता है | किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें। इसके अतिरिक्त नशे से दूर रहने एवं समाज को नशा मुक्त बनाए रखने की अपील की गई । साथ ही नागरिकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। हरिद्वार पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *