जनपद रुद्रप्रयाग में “पिपिंग सेरेमनी” का आयोजन एसपी अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने पदोन्नत पुलिस कर्मियों के कंधों पर लगाए सितारे ।

रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेशों के क्रम में आज जनपद रुद्रप्रयाग में “पिपिंग सेरेमनी” का आयोजन किया गया । पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे द्वारा पदोन्नत हुए पांच पुलिस कार्मिकों को उनके नए रैंक के सितारे लगाकर सम्मानित किया गया ।

पदोन्नत हुए कार्मिकों के नाम-
1- संजय लेखवार – मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस से अपर उपनिरीक्षक (Addl. SI) नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत।
2- विक्रम सिंह – मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस से अपर उपनिरीक्षक (Addl. SI) नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत।
3- दरवान सिंह – मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस से अपर उपनिरीक्षक (Addl. SI) नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत।
4- मनोज सिलोड़ी – कांस्टेबल (एम) से सहायक उपनिरीक्षक (ASI-M)के पद पर पदोन्नत।
5- दीपिका भट्ट – कांस्टेबल (एम) से सहायक उपनिरीक्षक (ASI-M)के पद पर पदोन्नत।

एसपी के दिशा-निर्देश – एसपी रुद्रप्रयाग ने सभी पदोन्नत कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ ही पुलिस विभाग में जिम्मेदारी और जवाबदेही बढ़ जाती है । उन्होंने सभी को नए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल सहित पुलिस कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *