रिपोर्ट – वंश शर्मा
खानपुर |
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में थाना खानपुर द्वारा थाना स्तर से चैकिंग हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों लगाकार क्षेत्र में ऐक्टिव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर ग्राम मिर्जापुर से 01 अभियुक्त सुमित को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा ग्राम धर्मपूर तिराहे से 01 अभियुक्त परकट सिंह 10 लीटर अवैध कच्ची शराब को व 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ ग्राम तुगल पूर तिराहे से परगट सिंह को गिरफ्तार किया गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये अभियुक्तों के विरुद्ध थाना खानपुर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 -01/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
गिरफ्तार अभियुक्त – सुमित पुत्र बल सिंह निवासी ग्राम मिर्जापुर सादात थाना खानपुर जनपद हरिद्वार हरिद्वार
बरामदगी – 05 लीटर अवैध कच्ची शराब
2- मु0अ0सं0 -02/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम
गिरफ्तार अभियुक्त – परकट सिंह पुत्र सोरण सिंह निवासी ग्राम राजपुरा थाना खानपुर जनपद हरिद्वार
बरामदगी – 10 लीटर अवैध कच्ची शराब
3-मु0अ0सं0 -03/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम
*गिरफ्तार अभियुक्त परगट पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम शेरपुर बेला थाना खानपुर जनपद हरिद्वार
बरामदगी* – 05 लीटर अवैध कच्ची शराब
















Leave a Reply