
रुड़की | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स /नशा मुक्त देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों व सट्टा जुआ, की खाईबाडी करने वाले के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा मुक्त देवभूमि के तहत कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा थाना अंतर्गत टीमों को सक्रिय किया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफियो के विरुद्ध टास्क दिया गया जिसके फलस्वरुप एक पुलिस टीम के द्वारा एक महिला निवासी ग्राम जलालपुर थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को बारात घर के पास से पुलिस टीम के द्वारा 51 पाउच अवैध देशी शराब के साथ पकडा गया । दूसरी पुलिस टीम के द्वारा नंद कॉलोनी फ्लाईओवर के पास से एक आरोपी लखनऊ पुत्र छोटा निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर थाना कोतवाली रोड की जनपद हरिद्वार को 53 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ पकडा गया । उपरोक्त दोनों महिला व पुरुष के विरुद्ध अलग-अलग साथ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए ।
नाम पता आरोपी
1-महिला निवासी ग्राम जलालपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।
2- नत्थलू पुत्र छोटा निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।
बरामद माल
51 पाउच माल्टा मार्का अवैध देशी शराब
53 पाउच किन्नू मार्का अवैध देशी शराब
















Leave a Reply