रुद्रप्रयाग | जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है । घटना का विवरण- (गुरुवार) को थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था व संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान अभियुक्त मनोज को अवैध रूप से परिवहन की जा रही 14 बोतल अंग्रेजी शराब (सोलमेट व्हिस्की) के साथ पकड़ा गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण – मनोज लाल पुत्र प्रेमलाल, निवासी ग्राम नाला, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।
रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील-
नशे के विरुद्ध इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नम्बर 112 पर दें।














Leave a Reply