रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के अनुपालन में रात्रि को पथरी पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान पथरी क्षेत्र में खांड बस्ती जाने वाली सडक से उस्मान नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
नाम पता आरोपित
उस्मान पुत्र फुरकान निवासी ग्राम बोड़ाहेड़ी थाना पथरी हरिद्वार
बरामदगी
01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
















Leave a Reply