रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में थाना पथरी द्वारा थाना स्तर से चैकिंग हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों लगाकार क्षेत्र में एक्टीव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर सुभाषगढ़ फाटक से 01 तस्कर प्रवीण को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा ग्राम बोवापुर तिराहे से 02 तस्करों (लोकेश व अंकुर) को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया । अवैध शराब के साथ पकडे गये तस्करों के विरुद्ध थाना पथरी पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 -02/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
प्रवीण उर्फ़ काला पुत्र राजेंद्र निवासी पुरुषोत्तम नगर थाना पथरी हरिद्वार उम्र 36 वर्ष
बरामदगी
30 लीटर अवैध कच्ची शराब
2- मु0अ0सं0 -04/26 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम
1. लोकेश पुत्र अमर सिंह उम्र 37 वर्ष
2. अंकुर पुत्र सुकराम उम्र 27 वर्ष निवासीगण ग्राम फेरुपुर थाना पथरी
बरामदगी
40 लीटर अवैध कच्ची शराब मय परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकिल होंडा साइन
















Leave a Reply