रिपोर्ट – वंश शर्मा
रूड़की | नववर्ष के आगमन के अवसर पर आम जनमानस की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था । उक्त क्रम में कोतवाली रूड़की एवं यातायात पुलिस के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रूड़की क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग एवं ड्यूटी लगाई गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके । नववर्ष के अवसर पर कुछ व्यक्तियों द्वारा शराब का सेवन कर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाया जा रहा था, जिससे आम जनता की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता था। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में 08 वाहन चालकों को हिरासत में लेकर उनके वाहनों को सीज किया गया । इसी दौरान एक वाहन चालक द्वारा अपने वाहन में अनधिकृत हूटर लगाकर अनावश्यक रूप से हूटर बजाते हुए शहर में भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही थी। उक्त वाहन को सीज करते हुए हूटर को भी जब्त किया गया । हरिद्वार पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी ।
पकड़े गए व्यक्ति
1. जोशी उर्फ हर्ष पुत्र अमन कुमार निवासी आसफनगर, मंगलौर वाहन संख्या – UK 07 FJ 5432
2. मनोज कुमार पुत्र फूल सिंह निवासी नई बस्ती आलमासपुर, मुज़फ्फरनगर वाहन संख्या – UP 12 AZ 3627
3. साकिब पुत्र सफदर अली निवासी मोहल्ला किला, मंगलौर वाहन संख्या – UK 17 AA 5024
4. मोहित चंचल पुत्र स्व. राममूर्ति चंचल निवासी जटवाड़ा पुल, घास मंडी, ज्वालापुर वाहन संख्या – UK 08 V 9152
5. नदीम पुत्र शफीक निवासी माहीग्रान, रूड़की वाहन संख्या – UK 07 FR 0280
6. सलमान पुत्र मोहम्मद सलाम निवासी तेल्लीवाला, पाड़ली गुर्जर वाहन संख्या – बिना नंबर
7. मुकेश कुमार पुत्र बनवाली लाल निवासी– सीबीआरआई, रूड़की वाहन संख्या – UK 17 S 6387
8. अनिल कुमार पुत्र किशनपाल निवासी खंजरपुर, रूड़की वाहन संख्या – UP 15 AR 4442














Leave a Reply