मंगलौर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में 02 तस्करों को दबोचा कुल 21.82 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि–2025” अभियान के अंतर्गत जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त बनाए जाने हेतु तथा नशा तस्करों, सट्टा-जुआ एवं खाईबाड़ी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया । इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 02 तस्करों को हिरासत में लिया, जिनके कब्जे से क्रमश 10.71 ग्राम एवं 11.11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई । बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता आरोपित
1. शिवम पुत्र इश्कलाल निवासी ग्राम नजरपुरा, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार
2. तालिब पुत्र खलील अहमद निवासी भन्हेड़ा टांडा, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार

बरामद माल
1. 10.71 ग्राम अवैध स्मैक (शिवम् से)
2. 11.11 ग्राम अवैध स्मैक (तालिब से)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *