रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस हरिद्वार, सीपीयू हरिद्वार एवं द हेल्पिंग हैंड टीम द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान सड़क पर चल रहे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे वाहनों की दृश्यता में वृद्धि हो सके और कोहरे की स्थिति में दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना एवं दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना रहा । कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित गति बनाए रखने, फॉग लाइट का सही उपयोग करने, रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया । हरिद्वार पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि घने कोहरे के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ।
















Leave a Reply