अगस्त्यमुनि फायर यूनिट ने खाई में गिरे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू; समय रहते अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान ।

रुद्रप्रयाग | ​जनपद रुद्रप्रयाग के थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्र में पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता से एक घायल व्यक्ति की जान बचा ली गई है । घटना का विवरण: सायंकाल जिला पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बनियाड़ी (अगस्त्यमुनि) के समीप एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट अगस्त्यमुनि की टीम बिना देरी किए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

रेस्क्यू ऑपरेशन: घटनास्थल पर पहुँचने पर देखा गया कि घायल व्यक्ति नदी किनारे बेहद नाजुक स्थिति में पड़ा हुआ था। फायर यूनिट की टीम ने स्थानीय नागरिकों और अगस्त्यमुनि की डायल 112 टीम के साथ मिलकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घायल व्यक्ति को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया । ​घायल की पहचान: घायल व्यक्ति की पहचान मधुसूदन पुत्र बच्ची लाल, निवासी- ग्राम हाट के रूप में हुई है।​ उपचार हेतु कार्रवाई: मौके पर मौजूद अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र (प्रभारी डायल 112) के सुपुर्द कर घायल मधुसूदन को तत्काल टैक्सी (बोलेरो) के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय अगस्त्यमुनि भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है ।

*​रेस्क्यू टीम में शामिल सदस्य:*
फायर यूनिट अगस्त्यमुनि की टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:
1- ​अमित कुमार (फायर सर्विस चालक)
2- ​जय सिंह चौहान (फायरमैन)
3- ​स्वंयम्वर कुनियाल (फायरमैन)

​रुद्रप्रयाग पुलिस आम जनमानस की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *