महिलाओं एवं नाबालिग संबंधी अपराधों पर हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति रानीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के आरोपी को हिरासत में लिया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर पर वादी निवासी ग्राम दादूपुर, रानीपुर, हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र 17 वर्ष) को रहमान पुत्र मुर्सलीन, निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर, रानीपुर, हरिद्वार द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 498/25 अभियोग पंजीकृत किया गया । कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी एवं आरोपी की तलाश हेतु सीसीटीवी कैमरों का अध्ययन किया गया । नामजद आरोपी रहमान उपरोक्त नाबालिग बालिका के साथ स्वयं थाने उपस्थित हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नाबालिग बालिका को शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ रुड़की-हरिद्वार ले गया था । रानीपुर पुलिस द्वारा पीड़िता को संरक्षण में लेते हुए आरोपी रहमान पुत्र मुर्सलीन को हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता आरोपी
रहमान पुत्र मुर्सलीन निवासी निकट असलम खाँ की कोठी, ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर, रानीपुर, हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *