जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार द्वारा प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया ।

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार द्वारा प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया । इस अभियान के अंतर्गत सीसीआर प्रशासनिक मार्ग, बिरला घाट, अलकनंदा घाट, शिव घाट, हाथी पुल, तिरछा पुल, सुभाष घाट, नई घाट एवं मालवीय घाट से अतिक्रमण हटाया गया । इसके अतिरिक्त 25 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही, जिन-जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया, वहाँ विशेष सफ़ाई अभियान भी चलाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *