लालकुआं पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त एक महिला तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार महिला के कब्जे से 52 पाउच (लगभग 18 लीटर) कच्ची शराब, तथा पुरुष के कब्जे से 52 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद |

नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अवैध कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी लालकुआँ दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दो अलग अलग मामलों में एक महिला तथा एक पुरुष को अवैध कच्ची/ देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।

*पहला प्रकरण*

गीता बिष्ट पत्नी स्वर्गीय पप्पू बिष्ट ,निवासी वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर, कोतवाली लालकुआ जिला नैनीताल को अभियुक्ता का घर वार्ड नंबर दो लालकुआँ से 52 पाउच ( लगभग 18 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया । उक्त संबंध में कोतवाली लालकुआं में FIR NO 243/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियमपंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

*दूसरा प्रकरण*

हेम चंद्र आर्या पुत्र करमचंद्र निवासी आदर्श नर्सरी अर्जुन पुर कोतवाली लालकुआ जिला नैनीताल को बेरी पड़ाव गोला गेट लालकुआँ से 52 टैट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।

उक्त संबंध में कोतवाली लालकुआं में FIR N0. 244/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *