अपहरण का आरोपी आया हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में हरिद्वार पुलिस द्वारा अपहृता को राजस्थान से किया सकुशल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वादी मुकदमा निवासी सकतपुर थाना देहात कोतवाली सहारनपुर UP हाल पता गली नं0 -01 मक्खनपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार द्वारा थाने पर दी गयी तहरीर के आधार थाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया । नाबालिग के अपहरण के मामले को गम्भीरता से लेते हुए एस एस पी हरिद्वार केथाना प्रभारी को निर्देशित किया । उक्त निर्देशन में थाने पर पुलिस टीम गठित की गयी अपहृता को राजस्थान से सकुशल बरामद किया गया । बरामदगी पर अभियोग में पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी तथा उक्त घटना में प्रकाश में आये आरोपी को पुलिस टीम द्वारा गवानपुर से पकडा गया। आरोपी के विरुद्व विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता आरोपी
1- गोविन्दा पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम सकतपुर थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *