रिपोर्ट – वंश शर्मा
बुग्गावाला | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025’’ के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना बुग्गावाला द्वारा युवाओं की नशो मे जहर घोलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अलग-अलग टास्क दिये गये है । प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, तथा मुखवीर तन्त्र को सक्रिय किया गया । उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा बन्दरजूड पुल से करीब 1 किमी आगे बडी लाम ग्रन्ट की ओर कच्चे रास्ते से आरोपी शाहरूख खान पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम बडी लामग्रन्ट थाना भगवानपुर हरिद्वार को 3.10 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन के साथ पकडा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
(1) शाहरूख खान पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम बडी लामग्रन्ट थाना भगवानपुर हरिद्वार।
विवरण बरामदगी
आरोपी के कब्जे से 3.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होना
















Leave a Reply