हिट एंड रन केस का हरिद्वार पुलिस ने किया सफल अनावरण पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालकर दिल्ली से घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | रात्रि लगभग 10:30 बजे, ज्वालापुर–बहादराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिदेव मंदिर के पास, बहादराबाद से ज्वालापुर की ओर जा रहे एक थ्री-व्हीलर को पीछे से एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई थी । सूचना प्राप्त होते ही बहादराबाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान थ्री-व्हीलर चालक केशव निवासी नगीना, जनपद बिजनौर (वर्तमान निवासी ज्वालापुर) की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य चार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं । मृतक के परिजन जयपाल पुत्र किशन निवासी नगीना, बिजनौर द्वारा थाना बहादराबाद में दिनांक 09.12.2025 को मु0अ0सं0-517/2025 अभियोग पंजीकृत कराया गया । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा बहादराबाद पुलिस को विशेष पुलिस टीम का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया था। टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन करते हुए आसपास लगे सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया। रात्रि का समय एवं घना कोहरा होने के कारण प्रारंभिक स्तर पर वाहन की स्पष्ट पहचान संभव नहीं हो पा रही थी । इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा से हरिद्वार की ओर आने वाले वाहनों का डाटा एकत्र किया गया तथा सैकड़ों वाहन स्वामियों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की गई। अथक प्रयासों के फलस्वरूप एक वाहन चालक द्वारा घटना को प्रत्यक्ष रूप से देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिससे यह तथ्य प्रकाश में आया कि नीले रंग की ब्रेजा कार द्वारा उक्त दुर्घटना कारित की गई थी । पुनः CCTV फुटेज का विश्लेषण करने पर वाहन संख्या DL3CCP2172 की पुष्टि हुई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन तथा चालक संजीव पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी संगम विहार, महरौली, दिल्ली को हिरासत में लिया गया है।विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

नाम पता आरोपी
संजीव पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी संगम विहार, महरौली, दिल्ली

घटना में प्रयुक्त वाहन
DL3CCP2172 कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *