बहादराबाद पुलिस ने जाना सीनियर सिटीजन का हाल घरेलू नौकरों के सत्यापन एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन की कुशलक्षेम जानने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु निर्देश निर्गत किए गए हैं । उक्त निर्देशों के क्रम में बहादराबाद पुलिस टीम द्वारा आनंदमय सोसाइटी, शांतरसा, बहादराबाद में निवासरत सीनियर सिटीजन के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई । इस दौरान पुलिस टीम ने सभी सीनियर सिटीजन का हाल-चाल जाना और उन्हें हर समय पुलिस सहायता उपलब्ध होने का भरोसा दिलाया । गोष्ठी के दौरान सीनियर सिटीजन को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, जैसे—फर्जी कॉल, ओटीपी/लिंक फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी आदि से सतर्क रहने की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें घरेलू नौकर/नौकरानी का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के महत्व के बारे में भी अवगत कराया गया । बहादराबाद पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *