रुद्रप्रयाग | मुख्य अग्निशमन अधिकारी, चमोली/रुद्रप्रयाग श्री गिरीश सिंह बिष्ट द्वारा फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा फायर स्टेशन कार्यालय, स्टोर, एम0टी0 कार्यालय की पत्रावलियों का अवलोकन किया गया तो अध्यावधिक पाई गयी। तदोपरान्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर बारी-बारी से कर्मचारियों से उनकी निजी एवं विभागीय समस्याओं के बारे में पूछा गया तो किसी भी कार्मिक द्वारा कोई भी समस्या व्यक्त नहीं की गई। साथ ही स्टेशन प्रभारी को स्टेशन पर उपलब्ध वाहनों एवं रेस्क्यू व अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील दशा में रखे जाने एवं मुख्यालय द्वारा निर्गत मासिक टास्क के अनुसार फायरमैन (महिला/पुरुष) को आपदा एवं अग्निशमन उपकरणों के नियमित परिचालन की जानकारी/अभ्यास प्रदान दिए जाने हेतु निर्देशित किया गयाl पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश/निर्देश के अनुक्रम में उनके द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग अन्तर्गत कस्बा सुमेरपुर, रुद्रप्रयाग स्थित होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य संवेदनशील संस्थानों का फायर स्टेशन टीम के सहित सयुक्त रूप से अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गो तथा विद्युत सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधों का निरीक्षण किया गया।
➡️निरीक्षणोंपरान्त परिलक्षित कमियों को पूर्ण किये जाने हेतु सम्बन्धित संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मानकों के प्रति जागरुक किया गया तथा भविष्य में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक सुधारात्मक सुझाव निम्न प्रकार से निर्गत किए गए-
➡️सभी संस्थानों में मानक के अनुरूप पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र स्थापित किए जाएं।
➡️सभी अग्निशमन उपकरणों का समय-समय पर रख-रखाव एवं रिफिलिंग सुनिश्चित की जाए।
➡️आपातकालीन निकास मार्ग सदैव अवरोध रहित रखे जायें।
➡️विद्युत व्यवस्था को मानकों के अनुरूप सुरक्षित किया जाए।
➡️संस्थानों में अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी संकेतक एवं सूचना पट्ट लगाए जाएं।
➡️कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना से बचाव एवं प्राथमिक अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया जाए।














Leave a Reply