रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । दौराने चैकिंग आरोपी अमन पुत्र गिरधारी लाल निवासी बैरागी कैंप पार्षद वाली गली थाना कनखल जनपद हरिद्वार को लाल पुल ज्वालापुर से अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते स्कूटी टीवीएस जूपिटर के साथ धर दबोचा । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम व पता आरोपी
अमन पुत्र गिरधारी लाल निवासी जहांगीरपुरी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली हाल निवासी बैरागी कैंप पार्षद वाली गली थाना कनखल जनपद हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण
1-84 पव्वे अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू मार्का
2-स्कूटी जूपिटर टीवीएस
















Leave a Reply