आगामी विंटर कार्निवाल, नैनीताल महोत्सव, क्रिसमस पर्व, 31 दिसम्बर तथा नव वर्ष 2026 के दौरान आने वाले सैलानियों को सुगम सुरक्षित तथा निर्बाध यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु तत्पर है नैनीताल पुलिस |

नैनीताल | आगामी विंटर कार्निवाल नैनीताल महोत्सव क्रिसमस पर्व 31 दिसम्बर तथा नव वर्ष 2026 के जश्न के लिए सरोवर नगरी पूरी तरह से सज चुकी है तथा पर्यटकों से गुलज़ार होने लगी है । इस दौरान लाखों की संख्या में सैलानियों के आगमन की संभावना है तो नैनीताल पुलिस भी सैलानियों को सुगम, सुरक्षित तथा सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए उन्हें निर्बाध रूप से गंतव्य तक पहुंचने हेतु तत्पर है । SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा पूर्व में सभी विभागों संग समन्वय बैठक आयोजित कर नैनीताल कैंची तथा भवाली क्षेत्र में सड़क निर्माण के कार्य को समय से पूर्ण करने तथा सड़क तथा भवन निर्माण के अतिरिक्त मैटेरियल को सड़क से हटाने के निर्देश दिए गए थे । दिनांक 21.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में मल्लीताल पुलिस द्वारा रोड पर अनावश्यक रूप से बजरी/ रेता फैलाकर अवरोध उत्पन्न कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले 04 लोगों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कुल 40,000 रुपए के भारी भरकम चालान किए गए । इसके अलावा मॉल रोड, पोस्ट आफिस रोड के किनारे अनावश्यक रूप से खड़े कुल 13 वाहनों का चलान कर 6500 रुपए संयोजन जमा कराया गया साथ ही 03 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई । नैनीताल पुलिस जनपद में आने वाले प्रत्येक पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम एवं सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *