रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | थाना सिडकुल पर वादी विशाल गुप्ता पुत्र कमल किशोर गुप्ता निवासी सिसावा, थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर वर्तमान निवासी डेंसो चौक, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार द्वारा थाने आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया । प्रार्थना पत्र में वादी द्वारा बताया गया कि वह शिव शक्ति कंपनी, सिडकुल से अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए डेंसो चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ पर दो अज्ञात लड़कों द्वारा, जो बिना नंबर प्लेट की स्पोर्ट्स टाइप मोटरसाइकिल जिसके पहिए लाल रंग के थे वादी के हाथ से ओप्पो कंपनी का सिल्वर रंग का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 636/25 पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ायी गई । सिडकुल पुलिस को गश्त के दौरान दवा चौक के पास बरगद के पेड़ के निकट अंधेरे में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दिए । पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने लगे, किंतु जल्दबाजी में मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर पैदल लेबर चौक की ओर फरार हो गया । पकड़े गए व्यक्ति की जामा तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक अदद ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ करने पर संदिग्ध ने बताया कि उक्त मोबाइल फोन उसने अपने साथी के साथ मिलकर प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ के पास छीना था । बरामद मोबाइल फोन का IMEI नंबर चेक किया गया, जो दिनांक 18/10/2025 को समय लगभग 08:00 बजे प्रिंस पाइप कंपनी सिडकुल के पास से छीने गए मोबाइल फोन से मेल खाता पाया गया । संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है वे साथी की तलाश हेतु टीम दबिश दे रही है ।
नाम पता पकड़ा गया संदिग्ध
रिंकू पुत्र जानी पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी ग्राम खुवागजीपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर (उ.प्र.), हाल निवासी काला गेट, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
1. एक अदद मोबाइल फोन, ओप्पो कंपनी
2. एक अदद मोटरसाइकिल, यामाहा कंपनी।
















Leave a Reply