उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानसू स्थित भागीरथी कॉन्फ्रेंस हॉल में सेना, आईटीबीपी, आईबी, बीआरओ आदि केन्द्रीय/राज्य सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों के गोष्ठी आयोजित कर बॉर्डर सुरक्षा को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गयी। बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था, अवैध गतिविधियों तथा अपराध नियंत्रण पर व्यापक चर्चा की गयी। पुलिस आर्मी, पैरामिलेट्री फोर्स के बीच बेहतर व प्रभावी समन्वय, सुरक्षा सम्बन्धी इनपुट साझा करने को लेकर बातचीत की गयी। वाइब्रेंट विलेज जादुंग, नेलांग, धराली, हर्षिल, मुखवा, बगोरी, झाला, जसपुर, पुराली, सुक्की आदि के डेवलवमेन्ट व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत करते हुये अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु प्रभावी रणनीति के सम्बन्ध में वार्तालाप किया गया । मीटिंग में एसपी उत्तरकाशी द्वारा सेना के अधिकारियों के साथ आर्मी द्वारा हर्षिल मे स्थापित ‘कम्यूनिटी रेडियो सेन्टर’ के माध्यम से साइबर, महिला अपराध तथा अन्य सामाजिक अपराधों/कुरीतियों के प्रति जनजागरुकता बढाने की पहल हेतु भी बातचीत की गयी । बॉर्डर मीटिंग में ले0कर्नल टीजू थोमस (2IC14 RAJ RIF)), मनोज सिंह राणा (AssttComdt 35 ITBP), M.R राठौर(Assistt. Comdt. ITBP 12BN. Matli) कांति चन्द्रा, जनक सिंह पंवार(CO उत्तरकाशी), सुबोध रावत(DCIO/IB), रणवीर सिंह चौहान(AFO/SB), दीपक रावत(Insp LIU उत्तरकाशी), भावना कैंथोला(SHO कोतवाली उत्तरकाशी), सुरेन्द्र सिंह(SFA/SB), मनोज राणा(JIO/ IB), आशीष रावत(Insp/SIO Uki), राहुल कुमार(ASIO/SB) आदि अधिकारियों* द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
एसपी उत्तरकाशी द्वारा सेना, ITBP, BRO,IB आदि सुरक्षा एजेन्सियों के साथ की गयी बॉर्डर मीटिंग |















Leave a Reply