नैनीताल | वादी मुकदमा अनिल कुमार शर्मा, जो कि राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़पानी के अध्यापक हैं, ने थाना मुक्तेश्वर में एक तहरीर दी कि रात को अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय से सीपीयू, UPS, माउस, कीबोर्ड आदि सामान चोरी कर लिया गया है, इस मामले में थाना मुक्तेश्वर में FIR संख्या 24/24 धारा 305/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई।विवेचना SI महेंद्र राज के सुपुर्द की गई । मामले में क्षेत्राधिकारी भवाली सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी व दबिश के उपरांत अभियुक्त जीवन दुमका पुत्र ललित दुमका, निवासी मल्ली दीनी, थाना मुक्तेश्वर को पहाड़पानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी का सम्पूर्ण माल भी बरामद किया गया । अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह विद्यालय का पूर्व छात्र है। अभियुक्त ने नशीले इंजेक्शन और स्मैक की लत को पूरा करने के लिए चोरी की थी । अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तारी- जीवन दुमका पुत्र ललित दुमका, निवासी मल्ली दीनी, थाना मुक्तेश्वर
बरामदगी- सीपीयू, UPS, माउस, कीबोर्ड
















Leave a Reply