थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत हुए हत्याकाण्ड के हत्यारोपितों को जनपद पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के उपरान्त भेजा गया जेल |

रुद्रप्रयाग | गतदिवस थाना गुप्तकाशी पुलिस को सूचना मिली कि थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत के ग्राम बेडुला में एक व्यक्ति को उसके पुत्रों द्वारा जान से मारने तथा उसका अन्तिम संस्कार कर दिया गया है। थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर वर्णित घटनाक्रम के सम्बन्ध में आस-पास पूछताछ कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। इस सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के स्तर से भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस घटनाक्रम में मृतक की पहचान बलवीर सिंह राणा, निवासी ग्राम बेडूला, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग के रुप में हुई तथा प्रथम दृष्टया मृतक के दो पुत्रों द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते स्वंय के पिता की हत्या करने की बात प्रकाश में आयी। जिसमें उनके द्वारा अपने पिता का अन्तिम संस्कार भी मौके पर कर दिया गया था। घटना के सम्बन्ध में गत दिवस देर सांयकाल तहरीर प्राप्त होने पर थाना गुप्तकाशी में हत्या एवं साक्ष्य मिटाने के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा पुलिस के समक्ष इकबालिया बयानों में उनके पिता द्वारा कई वर्षों से की जा रही क्रूरता के चलते उनकी हत्या करना स्वीकार किया गया। पुलिस के स्तर से इनको आज सम्बन्धित माननीय न्यायालय में पेश करने के उपरान्त मा0 न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी (जिला चमोली) भेजा गया है।

अभियुक्तों का विवरणः-

1- अमित राणा पुत्र बलवीर सिंह राणा, निवासी ग्राम बेडूला, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।
2- मनीष राणा, पुत्र बलवीर सिंह राणा, निवासी ग्राम बेडूला, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *