उत्तरकाशी | कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में समाज मे नशा उन्मूलन, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनजागरुकता बढाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के क्रम में धरासू पुलिस द्वारा ग्राम छैजूला व पनोत, पुरोला पुलिस टीम द्वारा ग्राम मंजियाली तथा कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा ग्राम देवीधार में जनजागरुकता चौपाल लगाकर कर ग्रामीणों की पुलिस से सम्बन्धित शिकायत/समस्याएं सुनी गयी। ग्रामवासियों को नशा, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक किया गया, पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशे के कुप्रभाव की व्यापक जानकारी देते हुये युवाओं/बच्चों को विशेषकर नशे से दूर रहने, गलत संगत में न जाने व अपने कैरियर पर फोकस करने की हिदायत दी गयी । ग्रामवासियों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुये साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी प्रदत्त की गई तथा साइबर अपराध का घटना होने पर तुरन्त 1930 पर कॉल करने हेतु बताय गया। इसके साथ ही सभी को महिला अपराध, घरेलू हिंसा, बाल अपराध, बाल विवाह, बाल श्रम व मानव तस्करी की जानकारी दी गयी। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता हेतु डायल 112 पर कॉल करने की हिदायत दी गयी |
उत्तरकाशी पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामवासियों को नशा, साइबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरुक |















Leave a Reply