दूसरे दिवस भी जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से निरन्तर चलाया गया चेकिंग अभियान ।

रुद्रप्रयाग | यातायात नियमों का उल्लंघन करने सहित सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ की गयी चालानी कार्यवाही, वहीं नियमों का पालन करने वाले आमजनमानस का किया गया आभार प्रकट । उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून से निर्गत निर्देशों के क्रम में एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देशों पर जनपद पुलिस के स्तर से आज प्रातःकाल पुनः सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर सहित सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में चलाये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान जनपद रुद्रप्रयाग की सभी सीमाओं यथा एन्ट्री व एक्जिट प्वाइन्ट्स, बस अड्डे, पार्किंग, भीड़भाड़ वाले स्थलों पर चेकिंग की गयी है। चेकिंग की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। आज प्रातःकाल की गयी चेकिंग के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के तहत 26 चालान, कोटपा अधिनियम के तहत 14 तथा अन्य उल्लंघन यथा पुलिस अधिनियम के तहत 8 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी है। चेकिंग के दौरान अधिकांश आम जनमानस यातायात नियमों का पालन करता हुआ पाया गया ऐसे जागरुक नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार से नियमों का पालन करने की अपेक्षा रखी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *