संदिग्ध/अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट अन्तर्राज्यीय, अन्तर्रजनपदीय सीमा बैरियर के साथ-साथ मुख्य-मुख्य स्थानों पर सुबह तड़के से ही चलाया चैकिंग अभियान |

उत्तरकाशी | आपराधिक/अवैध गतिविधियों की रोकथाम, संदिग्ध वस्तु की जांच/तलाश, मानव तस्करी/अवैध मादक पदार्थ/ वन सम्पदा की तस्करी पर रोकथाम एवं जनपद में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कमलेश उपाध्याय(IPS), पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में प्रातः से ही जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्थित अन्तरराज्यीय एवं अन्तर-जनपदीय सीमा बैरियर के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्र एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण में गंगा वैली तथा पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण में यमुना वैली क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल द्वारा बॉडी प्रोटेक्टर जैकेट्स, बॉडी वार्म कैमरा, ब्रीथ एनालाइज़र, HHMD आदि के साथ मोरी क्षेत्र के अन्तर्राज्यीय सीमा बैरियर आराकोट-सनेल सहित अन्तर्जनपदीय बैरियर नगुण, डामटा व अन्य पुलिस नाकों व सभी एंट्री/एग्जिट प्वाईंट्स पर आने-जाने वाले दोपहिया, चौपहिया एवं मालवाहक वाहनों तथा संदिग्ध वस्तुओं की सघन चैकिंग/तलाशी की गयी है । 65 पुलिस जवानों की अलग-अलग टीम द्वारा जनपद के 9 संवेदनशील प्वांईंट्स पर चैकिंग करते हुये 427 वाहन तथा 1379 लोगों को चैक किया गया तथा 13 वाहन चालकों के विरुद्ध MV Act तथा 4 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गयी । एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के साथ-साथ नशा तस्करों पर लगाम कसने एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने को लेकर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा रेंडम चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जनपद में अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्रजनपदीय सीमा बैरियर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। पर्याप्त पुलिस बल के साथ सभी एंट्री/एग्जिट प्वाईंट तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध वस्तुओं, अवैध मादक पदार्थों की सघन तलाशी की जा रही है। जिले में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने को लेकर उत्तरकाशी पुलिस कटिबद्ध है, चैकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *