उत्तरकाशी | समाज में नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुकता बढाने हेतु कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा सभी थाना प्रभारियों स्कूल/कॉलेज एवं आमजन के मध्य जाकर जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं । इसी क्रम में थानाध्यक्ष पुरोला दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टरमीडिएट कॉलेज कंडारी में जनजागरुकता शिविर आयोजित कर स्कूली छात्र/छात्राओं को नशा, साइबर, महिला अपराध व नये आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदत्त कर जागरुकता किया गया । सभी छात्र/छात्रओं को नशे से दूरी तथा स्वस्थ जीवन शैली व उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्ग दर्शन किया गया। वर्तमान डीजिटल युग में सभी को ऑनलाइन व सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सावधानी बरतते हुये साइबर फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, फेक कॉल, मैसेज, लिंक, ईमेल आदि के सम्बन्ध में व्यापक जानकारी देते हुये साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 की उपयोगिता बताई गयी । इस दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्र/छात्राओं को भारत के 03 नये आपराधिक कानून यथा भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की भी जानकारी दी गयी। नये आपराधिक कानूनों में महिलाओं, नाबालिगों और कमजोर वर्गों के लिये वर्णित विशेष प्रावधनों के साथ ही ऑनलाइन FIR,इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, पुलिस जांच और कोर्ट ट्रायल,सोशल मीडिया पर भ्रामकता फैलाने आदि के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया ।
पुरोला पुलिस ने जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्राओं को नशा, साइबर व नये आपराधिक कानून के प्रति किया जागरुक |















Leave a Reply