उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देशन में आमजन/छात्र/छात्राओं को नशा, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरुकता अभियान के क्रम में थाना धरासू पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में बिरजा इण्टर कॉलेज चिन्यालीसौड उत्तरकाशी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया। शिविर में पुलिस द्वारा छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये सभी को नशे से दूर रहकर अपने कैरियर पर फोकस करने की सलाह दी गयी, युवाओं को बताया गया कि नशे का जहर वर्तमान परिदृश्य में दिनोंदिन पैर पसार रहा है, आए दिन युवा इस जाल में फंसकर अपनी जिंदगी तबाह कर रहे हैं, हमें ऐसे गलत सामाज से बहुत दूर रहना है, अपने आस-पास के परिवेश को भी इस ओर जागरुक करना है । इस दौरान पुलिस द्वारा सभी को साइबर, महिला अपराध व अधिकार, यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुये आपातकालीन नम्बर 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप आदि की जानकारी भी दी गयी |
धरासू पुलिस ने जनजागरुका कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरुक |















Leave a Reply