रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग सभागार में जनपद रुद्रप्रयाग के समस्त विवेचकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी। लम्बित विवेचनाओं का थानावार, एवं विवेचकवार समीक्षा कर विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किये जाने के दिशा-निर्देश दिए गए। उपस्थित ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी द्वारा विवेचकों को नए कानूनी प्रावधानों के तहत सुधारात्मक उपाय किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी विवेचकों को निम्नानुसार निर्देश दिए गए |

1- लम्बित विवेचनाओं का गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गए।
2- निरोधात्मक कार्यवाही कम पाये जाने पर इसे बढ़ाये जाने के निर्देश दिए गए।
3- आबकारी अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
4- मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही तथा विशेषकर सर्दी के सीजन में शराब पीकर वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
5- सभी थाना प्रभारियों को वर्तमान समय में अत्यधिक ठंड के चलते अपने-अपने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को रोकने के दृष्टिगत प्रभावी गश्त एवं चौकिंग तथा क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया।
6- मुख्यालय स्तर पर प्रचलित अभियानों पर सार्थक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।
7- महिला हैल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों व थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश जारी किए गए।
8- साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 का अधिक से अधिक प्रचार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
9- विवेचकों से सम्बन्धित सी.सी.टी.एन.एस. के सभी ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
10- आनलाइन पोर्टलों पर निरन्तर कार्य कर इनका सदुपयोग किए जाने के निर्देश दिए गए।
11- सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी चौकिंग कर कार्यवाही करने/अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
12- सी.एम. हैल्पलाइन पोर्टल पर लम्बित शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए।
13- साइबर अपराध, महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाले अपराध, नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में निरन्तर जागरुकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए।
14- मा. न्यायालयों से प्राप्त होने वाले समन, वारण्टों की निर्धारित समयावधि में तामीली करवाने के निर्देश दिए गए।
15- जनपद से सम्बन्धित गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु सार्थक प्रयास किए जाने के निर्देश दिए गए।
आयोजित हुई अपराध समीक्षा बैठक अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी रुद्रप्रयाग ऋचा कोटियाल, वाचक पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी, प्रभारी साइबर सैल गुमान सिंह, प्रभारी डीसीआरबी राकेश कुमार, प्रभारी सीसीटीएनएस नीलाभ खाली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि कुलदीप पन्त, थानाध्यक्ष गुप्तकाशी रणजीत खनेड़ा, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई मनोज बिष्ट, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह, अग्निशमन अधिकारी गणनाथ सिंह, उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार कपिल नैथानी, चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड सूरज कंडारी, चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सती, उपनिरीक्षक शिव प्रसाद, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक जगदीश रावत, अपर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शाह, अपर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र लाल, अपर उपनिरीक्षक शशिधर प्रसाद थपलियाल, अपर उपनिरीक्षक अनूप शर्मा, अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक ऊषा ध्यानी उपस्थित रहे ।














Leave a Reply