संविधान दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस ने ली शपथ |

उत्तरकाशी | संविधान दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी व कर्मियों द्वारा भारतीय संविधान की शपथ ली गयी। पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप राष्ट्र की एकता, अखण्डता और दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने की शपथ दिलाई गई ।इस अवसर पर पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में पुलिस उपाधीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह नेगी जबकि जनपद के समस्त कोतवाली, थाना, स्टेशन व शाखाओं पर सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा पुलिस जवानों को भारत के संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एवं संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का स्मरण कराते हुए संविधान की शपथ दिलाई गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *