कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा थाना दिवस आयोजित कर जनसमस्याओं को सुनकर किया गया निस्तारित उपस्थित जनसमुदाय को साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरुक ।

रुद्रप्रयाग | एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में कोतवाली रुद्रप्रयाग पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं वरिष्ठ जनों ने सहभागिता की। कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं, सुझावों और क्षेत्र की स्थितियों के बारे में विस्तार से बातचीत की। थाना दिवस के अवसर पर कोतवाली पुलिस द्वारा जन-जागरुकता और सुरक्षा संवाद के रूप मे नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, डिजिटल फ्रॉड, फर्जी कॉल, लिंक स्कैम तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी नई आपराधिक तकनीकों के बारे में भी सचेत किया तथा उनसे बचने के सरल और आवश्यक उपाय बताए। पुलिस द्वारा सभी को आवश्यक हेल्पलाइन नम्बर 1930, 112 की जानकारी दी गई, जिससे किसी भी आपात स्थिति, साइबर अपराध, के मामलों में तुरन्त सहायता प्राप्त की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *