उत्तरकाशी/नौगांव बाजार क्षेत्र में यातायात पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान 28 वाहन चालकों के विरुद्ध एम0वी0 एक्ट में की कार्रवाई |

उत्तरकाशी | जाम की समस्या से निजात तथा सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा उत्तरकाशी बाजार क्षेत्र एवं नौगांव बाजार क्षेत्र मे यातायात नियमों का उल्लंघन/नो पार्किंग जोन एवं सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खडे वाहनों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा 28 वाहन चालकों के विरुद्ध मो0वा0 अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें उत्तरकाशी बाजार में 18 तथा नौगांव में 10 वाहन चालकों के विरुद्ध MV Act की कार्रवाई की गई । SP उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, स्टंटबाजी करने आदि यातायात नियमों के उल्लंघन के संबंध में सूचनाएं प्राप्त हो रही है, जिसको देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध MV Act में निहित प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी । उत्तरकाशी पुलिस का आमजन से अपील है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें, बाजार में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा कर जाम की स्थिति न बनाएं, दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट तथा तीन सवारी न बैठाएं । सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *