उत्तरकाशी | उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में दो गुमशुदा नाबालिगों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। थाना पुरोला पर एक अभिभावक की तहरीर पर एक नाबालिक (16 वर्षीय) का घर से स्कूल के लिए जाना तथा वापस घर न आने के सम्बन्ध में गुमशुदगी/अभियोग दर्ज किया गया था। वहीं थाना धरासू पर परिजनों की तहरीर के आधार पर एक नाबालिगा की गुमशुदगी/अभियोग का मामला दर्ज हुआ था । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में थाना धरासू व पुरोला पुलिस द्वारा गुमशुदाओं की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर टैक्निकल सहयोग लेते हुये सुरागरसी-पतारसी कर पुरोला क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग को एटा उत्तर- प्रदेश से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया । वहीं धरासू क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिगा/अपह्रता को थाना धरासू पुलिस की टीम द्वारा थराली, चमोली से बरामद किया गया है। उक्त मामले में पुलिस द्वारा थराली चमोली निवासी 1 युवक को भी गिरफ्तार किया गया है, मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा जनपद में गुमशुदुगी/अपहरण के मामलों को गम्भीरता से लेने तथा प्राथमिकता के आधार पर गुमशुदा/अपह्रताओं की शत्-प्रतिशत बरामदगी हेतु सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं ।
दो नाबालिगों को बरामद कर उत्तरकाशी पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द |















Leave a Reply