उत्तरकाशी | गत रात्रि को समय करीब पौने एक बजे डुंडा, पैनी भवान के भेजकोट में एक आवासीय भवन में आग लगने की सूचना पर चौकी डुंडा पुलिस व फायर सर्विस की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को काबू किया गया। आग भेजकोट निवासी धनपाल सिंह परमार पुत्र विजेंद्र सिंह परमार के दो मंजिले आवासीय भवन में लगी थी, अग्नि दुर्घटना से मकान का ऊपरी हिस्सा लकड़ी का होने के कारण पूर्णतः जलकर राख हो गया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है मकान के निचले तले गौशाला में बंधी भैंस आग से आंशिक रूप से झुलस गई ।
रात्रि में आवासीय भवन में लगी आग को पुलिस व फायर की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से किया काबू |















Leave a Reply