उत्तरकाशी | कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा मां गंगा जी के शीतका
लीन प्रवास मुखबा पहुंचकर शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, शीतकालीन प्रवास मुखबा में उनके द्वारा मां गंगा जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की गयी। शीतकालीन यात्रा के मध्यनजर थाना प्रभारी हर्षिल को मन्दिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था अथवा सुव्यवस्थित यातायात हेतु जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये। मंदिर परिसर में नियुक्त पुलिस गार्द की सतर्क/अच्छी ड्यूटी हेतु उत्साहवर्धन हेतु उन्हें नकद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया तथा सभी को आगे भी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुये शीतकालीन यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये गये। इससे पूर्व उनके द्वारा यात्रा मार्ग व मार्ग पर पड़ने वाले कोतवाली मनेरी, चौकी भटवाड़ी, गंगनानी, झाला, थाना हर्षिल आदि का निरीक्षण किया गया। यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुये उनके द्वारा आगामी चारधाम यात्रा हेतु अभी से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु समुचित उपाय व संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिये गये। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील अथवा दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी/साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर एवं कॉशन टेप आदि लगाने के निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक मनेरी प्रदीप सिंह तोमर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा किया गया गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण शीतकालीन / आगामी चारधाम यात्रा सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिये जरुरी दिशा-निर्देश |















Leave a Reply