नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को थानों में पंजीकृत अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं । जिस क्रम में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना बनभूलपुरा में पंजीकृत अभियोग में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त सचिन कुमार चौधरी उर्फ राहुल पुत्र उमेश कुमार चौधरी निवासी ग्राम चुन्नी थाना–छातापुर, जिला सुपौल, बिहार हाल निवासी किराएदार मकान नंबर 627/3 चौधरी भवन वसंतकुंज थाना किशनगढ़ नई दिल्ली उम्र-20 वर्ष को गोल्फ व्यू अपार्टमेंट साकेत नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध दिल्ली में भी डकैती का मुकदमा पंजीकृत है और जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट तथा कुर्की वारंट जारी किए गए थे ।
थाना बनभूलपुरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को दिल्ली से किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply