यातायात नियमों का पालन करने हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस ने चलाई जागरुकता की पाठशाला दोपहिया वाहन चलाने में हेलमेट के प्रयोग करने के साथ-साथ यातायात नियमों के पालन करने के दिये निर्देश |

रुद्रप्रयाग | एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे ने जनपद के सभी थाना, शाखा व यातायात प्रभारियों को जनपद क्षेत्रान्तर्गत जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं | निर्गत निर्देशों पर उपनिरीक्षक यातायात कमल कुमार द्वारा विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज बेलनी, रुद्रप्रयाग में जाकर यातायात नियमों का पालन करने व सड़क सुरक्षा के प्रावधानों के बारे में बताया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओ को यातायात के नियमों का पालन करने, दुपहिया वाहन चलाने में अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करने, नाबालिगों द्वारा वाहन का संचालन न करने, निर्धारित गति सीमा के अंदर ही गाड़ी चलाने की जानकारी दी गई तथा ही दुर्घटना पीड़ित की मदद किए जाने हेतु गुड समेरिटर स्कीम की जानकारी दी गई। साइबर अपराध जैसे- डिजिटल अरेस्ट,क्यूआर कोड स्कैम,ओटीपी स्कैम,अन्जान लिंक, फिशिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *