पुलिस व परिवहन की टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को पढाया यातायात नियमों का पाठ |

उत्तरकाशी | सडक सुरक्षा के प्रति जनजागरुकता बढाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आज यातायात पुलिस व आरटीओ उत्तरकाशी की टीम द्वारा संयुक्त रुप से ऐन्जल इण्टरनेशनल अकादमी, मातली में “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा कार्यक्रम” आयोजित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा की व्यापक जानकारी दी गयी। निरीक्षक यातायात संजय सिंह रौथांण द्वारा छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों, नाबालिग द्वारा वाहन न चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, बाइट स्टण्टिंग, तीन सवारी आदि की जानकारी देकर जागरुक किया गया ।  एआरटीओ स्वर्णा नौटियाल द्वारा बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल व यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के साथ सड़क सुरक्षा के नियमों की उपयोगिता बतायी गयी । “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा कार्यक्रम” के अन्तर्गत स्कूल द्वारा बच्चों के लिये पेंटिग प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा बढ-चढकर प्रतिभाग कर रोड सेफ्टी व ट्रैफिक सिग्नल पर आकर्षक पेंटिग बनायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *