नवनियुक्त एसएचओ ने ली व्यापार मण्डल, सीएलजी मेम्बर्स व सम्भ्रान्त नागरिको की मीटिंग ।

उत्तरकाशी । थाना धरासू के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक, मनोज असवाल द्वारा आज स्थानीय व्यापार मण्ड़ल, सीएलजी मेम्बर्स एवं संभ्रान्त नागरिकों के साथ परिचायक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी मे अपराध नियन्त्र्ण पुलिस तथा यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा-परिचर्चा की गयी। प्रबुद्धजनों के सुझाव/समस्याये सुनते हुये शत प्रतिशत कार्यवाही का भरोसा दिया गया। आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु उपस्थित नागरिकों से सुझाव आमत्रिंत करते हुये पुलिस को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की अपील की गयी। सभी को दीपावली के दौरान पटाखों को बेचने के लिये लाईसेंस प्राप्त करने, आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने एवं चिन्यालीसौड बाजार में अनावश्यक अतिक्रमण हटाने आदि की हिदायत दी गयी।  गोष्ठी में व्यापार मण्ड़ल चिन्यालीसौड, पीपलमण्डी, सुलीठांग, नागणी, बड़ेथी के पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय पत्रकार बन्धु एवं संभ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *